एएन कॉलेज में बीएड में एडमिशन के लिए मिली अनुमति

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीइ) ने अनुग्रह नारायण कॉलेज के बीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है

संवाददाता, पटना

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीइ) ने अनुग्रह नारायण कॉलेज के बीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है. कॉलेज की ओर से वार्षिक प्रगति रिपोर्ट जमा नहीं करने के कारण बीएड में नामांकन लेने पर रोक लगा दी गयी थी. कॉलेज की प्राचार्य प्रो रेखा रानी द्वारा इसको लेकर किये गये प्रयास ने कॉलेज में फिर से बीएड में नामांकन लेने के लिए एनसीटीइ ने अनुमति दे दी है. प्राचार्य प्रो रेखा रानी ने बताया कि यहां दो वर्षीय बीएड में नामांकन के लिए 50 सीटें निर्धारित हैं. कॉलेज में डेढ़ महीने पहले प्राचार्य का पद संभाला है. इसके बाद ही बीएड में नामांकन शुरू करने को लेकर एनसीटीइ से संपर्क बनाये रखा. साथ ही जरूरी चीजों और कागजात को एनसीटीइ को उपलब्ध कराया गया. उन्होंने एनसीटीइ द्वारा फिर से बीएड में नामांकन के लिए अनुमति दिये जाने पर खुशी व्यक्त की और कॉलेज की पूरी टीम को बधाई दी है.

2025 में बीएड में नामांकन पर लगी थी रोक

अनुग्रह नारायण कॉलेज को वर्ष 2015-16 में दो वर्षीय बीएड कोर्स चलाने की मान्यता दी गयी थी. इस कोर्स में हर साल 50 सीटों पर एडमिशन की अनुमति दी गयी थी. एनसीटीइ ने 2021-22 और 2022-23 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (पीएआर) ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करने का निर्देश सभी कॉलेजों को दिया था. रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख कई बार बढ़ायी गयी, लेकिन कॉलेज ने इसे पूरा नहीं किया. रिपोर्ट न जमा करने पर एनसीटीइ की पूर्वी क्षेत्रीय समिति (इआरसी ) ने 25 मार्च 2025 की बैठक में कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. जवाब न मिलने पर 13 मई 2025 की बैठक में कॉलेज में बीएड में नामांकन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद 15 मई 2025 को आदेश जारी कर दिया गया और 2025-26 सत्र से नये दाखिले पर रोक लगा दी गयी. हालांकि, 2024-25 तक दाखिला ले चुके छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने की अनुमति दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >