पुनपुन पिंडदान स्थल पर घटिया निर्माण का आरोप लगा लोगों ने किया हंगामा

patna news: मसौढ़ी. पुनपुन पिंडदान स्थल पर स्थित क्षतिग्रस्त घाट का निर्माण करा रहे पुल निर्माण निगम द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल करने को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और निर्माण स्थल पर आकर हंगामा करते हुए कार्य को बंद करा दिया.

मसौढ़ी

. पुनपुन पिंडदान स्थल पर स्थित क्षतिग्रस्त घाट का निर्माण करा रहे पुल निर्माण निगम द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल करने को लेकर रविवार को स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और निर्माण स्थल पर आकर हंगामा करते हुए कार्य को बंद करा दिया. गौरतलब है कि पिंडदान स्थल पर पुनपुन नदी में निर्माणारत सस्पेंशन ब्रिज की वजह से नदी घाट पर बना घाट क्षतिग्रस्त हो गया था. बताया जाता है कि डीएम के आदेश पर सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण करा रहे पुल निर्माण निगम को क्षतिग्रस्त घाट का पुनः निर्माण कराने के आदेश दिया गया था. इसी आलोक में पुल निर्माण निगम घाट का निर्माण करा रही है. इस बाबत समाजसेवी मधुसूदन कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य लोगों जिसमें पंडा समिति के लोग भी शामिल हैं, रविवार को घाट निर्माण में घटिया सामग्री लगाये जाने, बालू की जगह मिट्टी देने व फर्श पर दिये जा रहे पत्थर भी घटिया क्वालिटी का लगाने का विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिये और कार्य को जबरन बंद करा दिया. इस बाबत उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत डीएम व पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता को दे दी गयी है. मधुसूदन कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला शुरू होने में चंद दिन शेष रह गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >