पटना में गर्मी का सितम: 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले 3 दिनों तक राहत नहीं, मैनपुरा में आज कटेगी बिजली

पटना. राजधानी पटना के निवासियों को फिलहाल तपती धूप और उमस से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पटना में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और सूरज के तीखे तेवर आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक शहर […]

पटना. राजधानी पटना के निवासियों को फिलहाल तपती धूप और उमस से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पटना में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और सूरज के तीखे तेवर आम जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक शहर का तापमान इसी तरह उच्च स्तर पर बना रहेगा।

बुधवार को पटना में गर्मी ने अपना असर साफ दिखाया। मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर के न्यूनतम और अधिकतम, दोनों ही तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को यह 2.1 डिग्री सेल्सियस उछलकर 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार और उसके बाद आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान इसी के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी से सावधान रहने की जरूरत है।

इस इलाके में होगी बिजली कटौती

एक तरफ जहां पटना में गर्मी परेशान कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शहर के एक हिस्से में बिजली कटौती भी होने वाली है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका मुख्य प्रभाव मैनपुरा स्थित शिवराम अपार्टमेंट और उसके आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा। स्थानीय निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह ही पानी और बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >