राज्य पिकलबॉल में पटना की भूमि गुप्ता बनी चैंपियन

संत जेवियर्स कॉलेज मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी दीघा में आयोजित 9वीं बिहार राज्य पिकलबाल चैंपियनशिप के ओपन महिला एकल के फाइनल में पटना की भूमी गुप्ता ने मधुबनी की लक्ष्मी कुमारी को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

पटना. बिहार पिकलबाल संघ के तत्वावधान में संत जेवियर्स कॉलेज मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी दीघा में आयोजित 9वीं बिहार राज्य पिकलबाल चैंपियनशिप के अंडर-19 जूनियर बालक वर्ग के एकल के फाइनल में रोहतास के राजीव कुमार विजेता बने. अंडर-19 युगल में पटना के आदित्य गुप्ता, रौनक कुमार की जोड़ी ने पटना के ही अनुराग कुमार, रौनीत राज की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया. पुरुष वर्ग के ओपन एकल के फाइनल में रोहतास के अविनाश कुमार ने सीतामढ़ी के रोहित सुरी को हरा कर विजेता बने. ओपन महिला एकल के फाइनल पटना की भूमी गुप्ता ने मधुबनी की लक्ष्मी कुमारी को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया. विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि संतोष कुमार अमर, अंकित रंजन, वीरेंद्र कुमार, आमोद मिश्रा, फादर मार्टिन पोरष ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >