पटना जू घूमने आने वालों के लिए विदेशों जैसी व्यवस्था, सिर्फ एक बटन दबाकर क्रॉस कर सकेंगे रोड

Patna Zoo: पटना जू घूमने आने वालों को अब विदेशों जैसी व्यवस्था मिलने वाली है. इस व्यवस्था से खासकर पैदल चलकर आने वाले लोगों को फायदा हो सकेगा. एक खास किस्म की सिग्नल लाइट लगाई जाएगी. रोड को क्रॉस करने के लिए सिर्फ एक बटन दबाना होगा.

Patna Zoo: पटना के चिड़ियाघर में घूमने आने वालों के लिए नई-नई व्यवस्थाएं लाई जा रही हैं. ऐसे में एक और यूनिक व्यवस्था लोगों के लिए की गई है. विदेशों की तरह अब पटना जू के पास खास सिग्नल लाइट लगाए जाने की योजना है. इसका सबसे ज्यादा फायदा पैदल चलने वालों को मिल सकेगा. उन्हें रोड क्रॉस करने के लिए सिर्फ एक बटन दबाना होगा.

इस तरह से रोक सकेंगे ट्रैफिक

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार की सात निश्चय पार्ट-2 के तहत फैसला लिया गया था. बटन दबाने के बाद रेड लाइट जल जाएगी. रेड लाइट ऑन होते ही दोनों लेन पर चलने वाली गाड़ियां रूक जायेंगी. इस बीच लोग आसानी से रोड क्रॉस कर सकेंगे. इसके बाद लोगों को क्रॉस करने के बाद ग्रीन लाइट जल जाएगी. यहां ध्यान रखने वाली बात यह होगी कि एक बार बटन दबाने के बाद फिर दोबारा यह बटन 20 मिनट के बाद ही काम करेगा.

नई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने क्या कहा?

पटना जू के पास इस नई व्यवस्था को लेकर फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ही तैयार किया जाएगा. नगर आयुक्त यशपाल मीणा की माने तो, पटना जू पैदल आने वाले लोग रोड क्रॉस करने के लिए हर 20 मिनट में ट्रैफिक रोक सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, अगर यह व्यवस्था सफल होती है तो आगे इसे भीड़भाड़ वाले जगहों पर भी लागू किया जाएगा. इसके साथ ही जब तक कि ओवरब्रिज या फिर अंडरपास बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक ही पटना जू के पास यह व्यवस्था रहेगी.

Also Read: सीएम नीतीश ने किया ROB का निरीक्षण, सम्राट चौधरी का ऐलान- अगले महीने महिलाओं को मिलेंगे पैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >