पटना जू में जुलाई से बिछना शुरू होगा ट्रैक, जानिए कब तक मिलेगी ट्वाय ट्रेन की फैसिलिटी

Patna Zoo: पटना जू घूमने आने वाले लोगों के लिए नई-नई सुविधाएं लाई जा रही हैं. ऐसे में अब ट्वाय ट्रेन की फैसिलिटी भी जल्द ही उन्हें मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने से ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा. बैटरी से चलने वाली इस ट्रेन में चार बोगियां होंगी.

Patna Zoo: पटना जू घूमने आने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. उन्हें ट्वाय ट्रेन की सुविधा एक बार फिर से मिलने वाली है. जुलाई में पटना जू में ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा. इसके लिए नैरो गेज के ट्रैक की व्यवस्था एजेंसी ने कर ली है.

ट्रैक की लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी. इसे बिछाने में चार से पांच महीने लगेंगे और साल के अंत तक इस पर रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी. इस पर बैटरी चालित इंजन वाली ट्रेन चलेगी. इसमें चार बोगियां होंगी. उसे अट्रैक्टिव लुक दिया जाएगा. इसके लिए उसके डिजाइन को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है.

15 करोड़ किए जायेंगे खर्च

पटना जू में ट्रैक को बिछाने और ट्वाय ट्रेन शुरू करने पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस काम में देरी पर जू के एक अधिकारी ने बताया कि पहले से बिछे ट्रैक में कर्व अधिक है. खासकर जिराफ के इनक्लोजर के पास यह बहुत तीखा है. इसलिए विशेषज्ञ पहले के ट्रैक से अधिक चौड़ी पटरी बिछाना चाहते थे. कम चौड़े ट्रैक पर घुमाव के दौरान ट्रेन के डिरेल का खतरा रहता है.

5 सालों से ट्वाय ट्रेन है बंद

पटना जू का ट्वाय ट्रेन बीत पांच सालों से बंद है. ट्रेन का परिचालन रोकने की वजह पहले से बिछाई गई ट्रैक के स्लीपर का कई जगह टूट जाना रहा. इसके कारण ऐसे जगहों से ट्रेन के गुजरने के दौरान पटरी धंसती थी, जिससे ट्रेन के डिरेल होने का खतरा था और उसके पलटने की स्थिति में उसमें बैठे दर्शकों के चोटिल होने का भी खतरा था.

ट्रैकलेस ट्रेन भी बंद

पटना जू आने वाले लोगों खासकर बच्चों के लिए ट्रेन एक बड़ा आकर्षण है. युवा और बुजुर्ग दर्शकों के लिए भी यह एक बड़ी सुविधा थी. लिहाजा ट्रेन बंद होने से निराश दर्शकों के लिए पटना जू ने ट्रैकलेस ट्रेन चलाना शुरू किया. वह सड़क पर चलती थी, लेकिन वह भी लंबे समय से बंद है. हर दिन पांच से 10 हजार दर्शक पटना जू आते हैं.

Also Read: बिहार में बिछेंगी 3 नई रेल लाइनें, नालंदा-बोधगया समेत इन शहरों के बीच मजबूत होगी कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >