अलर्ट मोड में पटना जू, फुट वॉश से लेकर सैनिटेशन तक, 24 घंटे की जा रही निगरानी

Patna Zoo: बर्ड फ्लू को लेकर पटना के चिड़ियाघर में खास व्यवस्था की गई है. 24 घंटे केयर टेकर को तैनात कर दिया गया है. इसके साथ ही पटना जू आने वाले लोगों को गेट पर ही पोटाशियम परमैगनेट से फूट वॉश करवाया जा रहा है.

Patna Zoo: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में बर्ड फ्लू पर रोकथाम लगाने के लिए जू प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. पटना जू के पक्षी घर में दुनिया के अलग-अलग कोने से आए अनोखे पक्षियों के लिए खास व्यवस्था की गई है. बर्ड फ्लू से बचाव के लिए 24 घंटे केयर टेकर की तैनाती की गई है. ताकि बर्ड एवियरी की हर एक एक्टिविटी पर विशेष नजर रखी जा सके.

पटना जू के निदेशक ने क्या बताया?

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि जू में घूमने आने वाले सभी लोगों के लिए गेट पर ही पोटाशियम परमैगनेट से फूट वॉश करवाया जा रहा है. ताकि किसी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं हो.

पटना में की गई है यह व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, पटना जू के रेंज ऑफिसर अरविंद वर्मा ने कहा कि हर रोज नियमित तौर पर पूरे उद्यान को कोर्सोलिन और वीरकॉन्ड पदार्थ से सैनिटेशन किया जा रहा है. ताकि बर्ड फ्लू जैसी बीमारी पक्षियों को छू भी न सकें. इसके अलावा बर्ड ड्रॉपिंग से बचाने के लिए खास इंतजाम किया गया है.

दो शेरनियों को लाया गया पटना जू

हाल ही में राजगीर जू सफारी से दो मादा शेरनियों को लाया गया है. साथ ही पटना जू से एक मादा शेरनी पार्वती को राजगीर जू सफारी नालंदा भेजा गया है. जू प्रशासन के अनुसार, दोनों शेरनियों को फिलहाल 30 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रांसफर के दौरान जानवर अक्सर तनाव (स्ट्रेस) में आ जाते हैं, इसलिए उन्हें शांत वातावरण में रखना और यहां की जलवायु के अनुकूल ढालना आवश्यक है. क्वारंटाइन की अवधि समाप्त होने के बाद ही इन्हें आम पर्यटकों के दीदार के लिए बाड़े में छोड़ा जाएगा.

Also Read: बिहार के हर प्रखंड को मिलेंगे 16 लाख रुपए, जीविका दीदियों को होगा इस तरह फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >