Weather Update: पटना में अगले 2-3 घंटे में होगी भारी बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी; बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून

पटना में बदला मौसम का मिजाज, काले बादलों ने घेरा. मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में अगले 1-3 घंटे में गरज-वज्रपात, तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें कौन से 8 प्रखंड होंगे प्रभावित.

Patna Weather Update : पटना में आज यानी शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सास्मान में काले बादल छाने से मौसम सुहाना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग, पटना केंद्र ने जिले के कई हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे के गरज वाले बादल, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने पटना समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी की है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है.

पटना के साथ गया, जहानाबाद, वैशाली और सारण जिले के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया गया है.

पटना के 8 प्रखंड होंगे प्रभावित

मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के अनुसार पटना जिले के 23 प्रखंडों में से 8 प्रखंड ऐसे हैं, जहां मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है. इनमें खुसरूपुर, दनियावां, पटना ग्रामीण, पुनपुन, फुलवारी, बख्तियारपुर और संपतचक समेत प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों में अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.

पटना के साथ इन जिलों में भी बदलेगा मौसम

पटना के अलावा गया, जहानाबाद, वैशाली और सारण के कुछ हिस्सों में भी अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है. गया के अत्री, खिजरसराय, गया नगर प्रखंड, टिकारी, नीमचक बथानी, बेलागंज और मानपुर में मौसम खराब हो सकता है.

जहानाबाद के काको, घोसी, मखदुमपुर, रतनी फरीदपुर और हुलासगंज में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वैशाली जिले के गौरौल, जंदाहा, देसरी, विदुपुर, भगवानपुर, महनार, महुआ, राजापाकर, लालगंज, सहदेई बुजुर्ग और हाजीपुर समेत कई इलाकों को चेतावनी वाले क्षेत्र में रखा गया है. सारण में सोनपुर के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बीते 24 घंटे में कई जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान पटना, बेतिया, बक्सर और समस्तीपुर समेत बिहार के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. छपरा में करीब 40 मिनट की बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई.

39 फीसदी कम बारिश हुई है

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में अब तक सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश हुई है. हालांकि पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई. इस दौरान मधुबनी में सबसे ज्यादा 41 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे बारिश की कमी कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है.

बाकी जिलों में उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद

राज्य के बाकी करीब 20 जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. हालांकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. यानी पूरे राज्य में एक साथ भारी बारिश की स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

उत्तर बिहार में बढ़ सकती है मानसूनी गतिविधि

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बिहार में आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां और सक्रिय हो सकती हैं. दक्षिण-पश्चिम बिहार के साथ उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बनने की संभावना है. धीरे-धीरे मौसम में बदलाव का असर उत्तर बिहार के जिलों में भी बढ़ सकता है.

IMD की एडवांस

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें. पेड़ और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें. किसानों को भी बारिश और तेज हवा के दौरान खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Also Read : Weather Update: पटना समेत 12 जिलों में ऑरेंज, 5 में येलो अलर्ट जारी; जानिए किन जिलों में ज्यादा रहेगा प्रभाव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >