5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ धराए असिस्टेंट डायरेक्ट, कंकड़बाग आवास से मिले 15 लाख नगद

Patna Vigilance Raid: पटना के नियोजन भवन में निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट डायरेक्ट परमजय सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ITI संस्थानों के लिए 1.70 करोड़ जारी करने के बदले उन्होंने 10 लाख की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद उनके घर से 15 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं.

Patna Vigilance Raid: बिहार की राजधानी पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने एक बड़ा धमाका किया है. नियोजन भवन (युवा रोजगार एवं कौशल विभाग) में तैनात असिस्टेंट डायरेक्ट परमजय सिंह को 5 लाख रुपये की नगदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर के रहने वाले ओम प्रकाश की शिकायत पर हुई है. मामला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के बजट से जुड़ा है. संस्थानों के वेतन, ऑफिस खर्च और मशीनों के लिए करीब 1.70 करोड़ रुपये का फंड जारी होना था. इस फंड को पास करने के बदले सहायक निदेशक ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

निदेशक के नाम पर मांगी गई थी घूस

शिकायतकर्ता ने बताया कि परमजय सिंह ने यह दावा किया था कि यह रिश्वत की रकम विभाग के निदेशक सुनील कुमार के लिए मांगी जा रही है. इसमें से कुछ हिस्सा उनका खुद का भी होगा.

पार्किंग में हुई गिरफ्तारी

निगरानी विभाग ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया. शुक्रवार को जैसे ही परमजय सिंह नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 लाख रुपये ले रहे थे, तभी निगरानी की स्पेशल टीम ने उन्हें दबोच लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घर की तलाशी में मिला नोटों का ढेर

गिरफ्तारी के बाद जब निगरानी की टीम ने परमजय सिंह के कंकड़बाग स्थित घर पर छापा मारा, तो वहां से 15 लाख रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ है. इसके अलावा भारी मात्रा में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. फिलहाल विभाग आगे की जांच कर रहा है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में और कौन-कौन शामिल है.

इसे भी पढ़ें: खेल रहे थे बच्चे, मौत बनकर दीवार चीरते हुए कमरे में घुसी बस, गोपालगंज में कोहराम

दरभंगा मामले में SSP ने बनाई एसआईटी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच के बाद नाम FIR से हटाया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >