पीयू छात्रसंघ चुनाव: प्रचार के दौरान महिला कॉलेजों में भीड़ लगाना पड़ेगा भारी, गाइडलाइन्स हो गए जारी

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव को लेकर लगातार गाइडलाइन जारी किए जा रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान अगर महिला कॉलेजों या फिर अन्य इंस्टीच्यूट में भीड़ लगाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी. यहां तक की उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है.

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होना है. यूनिवर्सिटी के आईटी सेल में केंद्रीय चुनाव समिति, नामांकन और स्क्रूटनी कमेटी और चुनाव पदाधिकारियों की अलग-अलग फेज में बैठकें आयोजित की गयीं. कुलपति सह छात्र संघ की मुख्य संरक्षक प्रो. नमिता सिंह ने कहा कि परिसर में चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वच्छ वातावरण में कराना यूनिवर्सिटी की प्रायोरिटी है.

ऐसा होने पर उम्मीदवारी हो सकती है रद्द

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि पोस्टर, होर्डिंग और प्रतिबंधित प्रचार माध्यमों पर रोक रहेगी. महिला कॉलेजों या अन्य संस्थानों में भीड़ या पैनिक की स्थिति होने पर प्रत्याशी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं, उम्मीदवारी तक भी रद्द की जा सकती है. जानकारी के मुताबिक, पेलिंग बूथों की संख्या बढ़ा कर 41 कर दी गई है.

इतने समर्थकों के साथ कर सकेंगे प्रचार

चुनाव प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी. मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो शंकर कुमार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 21 से 26 फरवरी की शाम पांच बजे तक प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा पांच समर्थकों के साथ यूनिवर्सिटी के अलग-अलग संस्थानों में प्रचार-प्रसार कर सकेंगे. आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा.

कब तक मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म?

जानकारी के मुताबिक, नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री 14 फरवरी दोपहर तीन बजे तक चलेगी. 11 फरवरी से नामांकन पत्र की बिक्री शुरू हुई थी. तीसरे दिन शुक्रवार को 34 काउंसेलर और 78 नामांकन फॉर्म सेंट्रल पैनल के लिए बेचे गए. इस तरह से छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं. सुरक्षा को लेकर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. यूनिवर्सिटी में पुलिसकर्मियों की तैनाती चुनाव खत्म होने तक रहेगी. आगे और क्या कुछ गाइडलाइन जारी किए जाते हैं, देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार में जमीन मालिकों को खास गिफ्ट, समय सीमा के अंदर ही होंगे काम, नहीं तो अफसरों पर गिरेगी गाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >