पटना यूनिवर्सिटी में एमजेएमसी के नये सत्र का इंडक्शन मीट, छात्रों को अनुशासन और पत्रकारिता के मूल्यों का दिया संदेश

Patna University News : पटना यूनिवर्सिटी के एमजेएमसी विभाग ने सत्र 2026-28 के छात्रों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में नए छात्रों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन और पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों पर जोर दिया गया.

Patna University News : पटना यूनिवर्सिटी के एमजेएमसी विभाग के अंतर्गत सत्र 2026-28 के विद्यार्थियों के लिए 10 सितंबर को इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजेएमसी के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने की. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे एमजेएमसी के समन्वयक डॉ. रमेश कुमार ने दिया. इस दौरान विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

नियमित उपस्थिति और अनुशासन पर दिया जोर

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रमेश कुमार ने शिक्षकों, अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नये सत्र में नामांकित छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और अनुशासन का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार विभाग में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी. साथ ही, सभी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read : गंगा उद्धव योजना के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों की महापंचायत, बोले - जमीन नहीं छोड़ेंगे

गुरु-शिष्य परंपरा और विभाग के गौरवशाली अतीत पर चर्चा

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग के पूर्ववर्ती छात्र एवं बिपार्ड के पूर्व संपादक डॉ. संतोष कुमार झा शामिल हुए. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा पर विशेष बल दिया. साथ ही, एमजेएमसी विभाग के गौरवशाली अतीत और उसकी परंपराओं को रेखांकित किया.

पत्रकारिता में नैतिक मूल्यों और कानून की समझ जरूरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार के रूप में काम करते समय छात्रों को अपने नैतिक मूल्यों को बनाए रखना होगा. इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में कानूनी पहलुओं के प्रति भी सजग रहना जरूरी है.

कार्यक्रम को संबोधित करते एमजेएमसी के निदेशक डॉ विजय कुमार व मौजूद छात्र

छात्रों के रोजगार के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं एमजेएमसी के निदेशक डॉ. विजय कुमार ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नये सत्र के छात्रों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि विभाग हर समय विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है और उनके बेहतर भविष्य एवं रोजगार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

Also Read : नवादा में नाबालिग किशोरी को हथियार के बल अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सड़क किनारे घायल हालत में मिली

तीन दशकों से विभाग की गौरवशाली परंपरा

विभाग के वरीय शिक्षक डॉ. गौतम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एमजेएमसी विभाग की एक गौरवशाली परंपरा रही है, जिसका हिस्सा अब नये विद्यार्थी बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि विभाग करीब तीन दशकों से संचालित हो रहा है और यहां के सैकड़ों छात्र मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नये सत्र के विद्यार्थी भी इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.

कार्यक्रम को संबोधित करते एमजेएमसी के निदेशक डॉ विजय कुमार व समस्त प्रोफेसर्स

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में एमजेएमसी के शिक्षक प्रशांत रंजन, मो. मुदस्सिर सिद्दीकी, रचना सिंह और डॉ. उत्तम कुमार नोनिया सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रचना सिंह ने किया.

Also Read : मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से बच्चों को मिल रहा बेहतर इलाज, छह बच्चों को हायर सेंटर भेजा गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >