पटना: पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत

पटना के पटेल नगर में वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. वार्ड नंबर 7 में अंडरग्राउंड नाले के निर्माण का काम शुरू हो गया है, जिससे जल्द ही जलनिकासी की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है. यह इलाका अटल पथ और बेली रोड से जुड़ा है, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा होगी.

Patna News : पटना के पटेल नगर के गोकुलपथ रोड नंबर 12 के लोगों को वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. बुधवार को वार्ड नंबर 7 में अंडरग्राउंड नाले के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया. इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. नाला निर्माण पूरा होने के बाद इलाके में जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है.

बारिश होते ही सड़क पर जमा हो जाता था पानी

गोकुलपथ रोड नंबर 12 में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी. बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता था. स्थिति यह थी कि कई लोगों ने जलजमाव के कारण इस रास्ते से आना-जाना तक छोड़ दिया था.


नाला मरम्मत की तस्वीर

स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ बुजुर्ग महिला-पुरुषों को भी काफी परेशानी होती थी. सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नाला निर्माण के बाद इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी.

अंडरग्राउंड नाले से सुधरेगी जलनिकासी

वार्ड पार्षद अमर कुमार टूटू ने बताया कि गोकुलपथ रोड नंबर 12 में जलजमाव की समस्या लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी. लोगों की परेशानी को देखते हुए अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू कराया गया है. इससे पानी की निकासी बेहतर होगी और बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव की समस्या कम होगी.

अटल पथ और बेली रोड से जुड़ा है रास्ता

गोकुलपथ रोड नंबर 12 का संपर्क दक्षिण दिशा में अटल पथ और उत्तर दिशा में बेली रोड से है. इस कारण इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. नाला निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >