सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मौका, पटना के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय जनकल्याण शिविर

Patna News: पटना जिले के सभी 23 प्रखंडों में 17 और 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविर में 25 विभागों की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे और लाभुकों का ई-केवाईसी व सत्यापन कार्य भी होगा. लोगों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और प्रशिक्षित वोलंटियर तैनात रहेंगे.

Patna News: (प्रमोद झा की रिपोर्ट)
पटना जिले के सभी 23 प्रखंडों में 17 और 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे. शिविरों में 25 विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे.

कई महत्वपूर्ण योजनाओं का मिलेगा लाभ

शिविर में आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, पीएम आवास योजना-ग्रामीण, लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित कई योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे.

ई-केवाईसी और सत्यापन कार्यों का होगा निपटान

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि शिविर स्थलों पर पात्र लाभुकों के आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी सहित लंबित कार्यों का निपटान किया जाएगा और विभिन्न योजनाओं के लाभ भी वितरित किए जाएंगे.

हेल्प डेस्क पर मिलेगी पूरी सहायता

लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा. यहां प्रशिक्षित वोलंटियर और कर्मी तैनात रहेंगे, जो आवेदकों को सही काउंटर तक पहुंचाने, फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेजीकरण में सहायता प्रदान करेंगे.

भवन निर्माण कर्मकार और दिव्यांग कल्याण योजनाएं भी शामिल

शिविरों में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना, दिव्यांग कल्याण योजनाएं, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाएं, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी तथा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना समेत कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

ALSO READ: पटना न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >