पटना में ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने वाले पांच जवान का वेतन रुका, CM मूवमेंट में गैरहाजिर दो महिला जवान निलंबित

Patna Traffic Police : पटना में यातायात व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाने वाले पांच जवानों का वेतन रोक दिया गया है. वहीं, सीएम मूवमेंट के दौरान गैरहाजिर दो महिला जवानों को निलंबित कर दिया गया है.

Patna Traffic Police : पटना में यातायात व्यवस्था संभालने में तैनात पुलिसकर्मियों के निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर यातायात एसपी सागर झा ने सख्त कार्रवाई की है. पांच पुलिसकर्मियों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं, सीएम मूवमेंट के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर दो महिला जवानों को निलंबित कर दिया गया है.

कारगिल यातायात पोस्ट पर मोबाइल चलाते मिलीं महिला सिपाही

यातायात एसपी के गांधी मैदान यातायात थाना क्षेत्र के कारगिल यातायात पोस्ट के निरीक्षण के दौरान महिला सिपाही प्रियांशु कुमारी और गौरी कुमारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाती मिलीं. निरीक्षण के दौरान दोनों की ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लिया गया.

बाकरगंज पोस्ट के अंदर बैठे मिले तीन पुलिसकर्मी

इसके अलावा बाकरगंज यातायात पोस्ट के निरीक्षण के दौरान एएसआइ समेत तीन पुलिसकर्मी पोस्ट के अंदर बैठे मिले. इनमें एएसआइ रविंदर कुमार मंडल, महिला सिपाही गीता कुमारी और सिपाही सूरज कुमार शामिल हैं. यातायात एसपी ने पांचों पुलिसकर्मियों से लापरवाही को लेकर जवाब मांगा है.

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी विभागीय कार्रवाई

यातायात एसपी सागर झा ने पांचों पुलिसकर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है. साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. अधिकारियों के अनुसार, यदि पुलिसकर्मियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

सीएम मूवमेंट में गैरहाजिर दो महिला जवान निलंबित

इधर, वीवीआइपी और सीएम मूवमेंट के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर दो महिला जवानों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. महिला जवान निशा कुमारी और गृह रक्षक रुचि कुमारी को निलंबित कर दिया गया है.

ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती का संदेश

यातायात पुलिस के निरीक्षण और कार्रवाई से साफ है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खासकर वीवीआइपी मूवमेंट और शहर की महत्वपूर्ण यातायात पोस्ट पर तैनात जवानों की ड्यूटी को लेकर अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है.

Also Read : पटना जू के पास मेट्रो स्टेशन का बदलेगा डिजाइन, नवंबर में एक साथ उतरेंगी 4 TBM, जंक्शन-रूकनपुरा तक बनेगी सुरंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >