पटना में STF का बड़ा एक्शन, टॉप-10 अपराधी मुकेश दास गिरफ्तार, शराब तस्करी का काला नेटवर्क बेनकाब

Patna Crime News: पटना में STF का बड़ा एक्शन, टॉप-10 अपराधी मुकेश दास गिरफ्तार, शराब तस्करी का काला नेटवर्क बेनकाब. आगे पढ़ें पूरी खबर...

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Crime News:
पटना में एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टॉप-10 वांछित बदमाश मुकेश दास को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ शराब तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

रानीतालाब इलाके से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार मुकेश दास को रानीतालाब इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. वह मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोली का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

टॉप-10 अपराधियों की सूची में था शामिल

मुकेश दास पटना जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था. उसके खिलाफ मालसलामी थाना में शराब तस्करी से जुड़े सात मामले दर्ज हैं, जिसके कारण पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.

शराब तस्करी का नेटवर्क चला रहा था

जांच में सामने आया है कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय हो जाता था. वह वैशाली से शराब की खेप लाकर पटना में सप्लाई करता था.

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने आरोपी को मालसलामी थाना पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और साथियों की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: पटना वालों को मिलेगी बड़ी राहत, ट्रांसफॉर्मर जलने पर 1-2 घंटे के अंदर ही होगी बिजली आपूर्ति, मिलेगा ट्रॉली माउंटेड सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >