पटना: मनेर थाने के गेट पर फायरिंग करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, आधे घंटे में पुलिस ने 12 किमी पीछा कर पकड़ा

पटना जिले में मनेर थाने के गेट पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लगभग 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की.

Patna Crime News: पटना जिले के मनेर थाना के मुख्य गेट पर फायरिंग करने वाले बाइक सवार तीन अपराधियों को पुलिस ने घटना के करीब आधे घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपराधियों का करीब 12 किलोमीटर तक पीछा कर छितनावां के समीप नए रास्ते से उन्हें पकड़ा. गिरफ्तार आरोपितों के पास से फायरिंग में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक कारतूस, घटना में शामिल बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं.

दो तरफ से घेरकर पुलिस ने पकड़ा

डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया. छितनावां के समीप नए रास्ते से होकर खगौल की ओर निकलने के दौरान पुलिस ने दो तरफ से घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की तलाशी ली, जिसमें एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ. इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गयी बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए गए.

पटना की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

एक ने की फायरिंग, दो बाइक पर थे सवार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनेर के रामनगर निवासी प्रवीण श्रीवास्तव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, गौतम कुमार ने ही मनेर थाना के मुख्य गेट पर फायरिंग की थी. बाइक पर दानापुर के गोला रोड निवासी मुकेश साव के पुत्र गोविंद कुमार और अनील सिंह के पुत्र गोलू कुमार सवार थे. पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

अपराधियों के पास से गिरफ्तार हथियार

गांधी मैदान में मारपीट के बाद फायरिंग का आरोप

बताया जाता है कि देर शाम मनेर गांधी मैदान में गुटबाजी को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. पुलिस के अनुसार, इसी घटना के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से थाना के मुख्य गेट के पास फायरिंग की गयी. पुलिस अब गिरफ्तार तीनों आरोपितों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बिहार की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पटना में शब्बीर कुमार का जलवा, प्रभात खबर की सुर संध्या में 3000 लोग पुराने गीतों पर झूमे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >