पटना-टाटानगर वंदे भारत कल से शुरू, सीसी का 1505 रुपये व इसी का 2570 रुपये भाड़ा

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से यह ट्रेन चलेगी. इसमें पटना से टाटानगर तक चेयरकार का किराया 1505 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2570 रुपये है.

संवाददाता, पटना : पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है. 18 सितंबर से यह ट्रेन चलेगी. सोमवार की रात नौ बजे तक इस ट्रेन में कुल 59 टिकट बुक हुए थे, जिनमें 48 टिकट चेयरकार, तो 11 टिकट एक्जीक्यूटिव क्लास के हैं. आठ कोच वाली इस ट्रेन में पटना से टाटानगर तक चेयरकार (सीसी) का किराया 1505 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास (इसी) का किराया 2570 रुपये है. बिहार में गया व कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन, बोकारो स्टील सिटी, मुरी व चांडिल में इसका ठहराव होगा. सोमवार को छोड़ कर यह सप्ताह में छह दिन चलेगी. रविवार को पीएम ने स्पेशल ट्रेन के रूप में इसका उद्घाटन किया था.

सात घंटे 15 मिनट में तय करेगी पटना से टाटानगर की दूरी

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन टाटानगर से सुबह 5:30 बजे खुलेगी, जो चांडिल में 6 बजे, मुरी में 7:13 बजे, बोकारो में 8:08 बजे, गोमो में 8:53 बजे, पारसानाथ में सुबह 9:05 बजे, कोडरमा में 9:53 बजे, गया में 11:05 बजे रुकते हुए 12:45 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी. वहीं, पटना से यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे खुलेगी, जो गया में 3:30 बजे, कोडरमा में 4:38 बजे, पारसनाथ में 5:43 बजे, गोमो में 5:48 बजे, बोकारो में 6:45 बजे, मुरी में 7:23 बजे, चांडिल में रात 8:53 बजे रुकते हुए रात 9:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी.

पटना से अलग-अलग शहरों के लिए किराया (रुपये में)

स्टेशन-सीसी-इसीगया-650-1070

कोडरमा-840-1425

पारसनाथ-970-1690

गोमो-1000-1750

बोकारो -1050-1845

मुरी-1130-2020

चांडिल-1465-2480

टाटानगर-1505-2570

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >