Pradyuman Kumar Arrested : पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सफलता मिली है. संयुक्त कार्रवाई में जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल प्रद्युम्न कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
धनरूआ का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रद्युम्न कुमार पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के ओइयरा गांव का निवासी है. वह गौरीचक थाना कांड संख्या 878/25 में लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.
हत्या, डकैती समेत आठ मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि प्रद्युम्न कुमार शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ पटना जिले के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.
अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही उससे पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है.
Also Read : पटना के मनेर में युवक का निर्वस्त्र शव बरामद, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस
