दहेज-मुक्त विवाह का महाकुंभ, 51 जोड़े बने जीवनसाथी, वैदिक मंत्रों से गूंजा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल

Patna News: पटना में आयोजित 14वें सामूहिक विवाह समारोह “एक विवाह ऐसा भी” ने सामाजिक बदलाव की नई मिसाल पेश की. मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 51 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे.

पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Patna News:
पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 51 भव्य मंडप बनाए गए थे. प्रत्येक मंडप में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं. इससे पहले सभी वर-वधुओं ने मुख्य सभागार में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया.

आकर्षक बारात बनी समारोह का केंद्र

समारोह से पहले 51 दूल्हों की भव्य बारात महाराणा प्रताप भवन से निकाली गई. घोड़ों पर सवार दूल्हों के साथ तीन बैंड पार्टियां, ढोल-ताशा दल और बीएसएफ बैंड ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. रास्ते भर सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया.

संगीत, हल्दी और मेहंदी से सजा आयोजन

विवाह से पहले संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्मों ने आयोजन को पारंपरिक रंगों से भर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारिवारिक माहौल ने समारोह को और भी यादगार बना दिया.

8 हजार लोगों के लिए हुआ भव्य भोज

समारोह स्थल के बाहरी परिसर में करीब 16 हजार वर्ग फीट में विशाल पंडाल बनाया गया था. समिति के संयोजक कन्हैया अग्रवाल (कन्नू) ने बताया कि बारातियों, अतिथियों और आमंत्रित लोगों के लिए लगभग 8 हजार लोगों के स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई थी.

मैथिली ठाकुर और रितिका राज ने बांधा समां

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने थैलेसीमिया को मात देने वाले बच्चों को सम्मानित किया. वहीं सारेगामा फेम गायिका रितिका राज ने अपने मधुर गीतों से समारोह में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

छह विशिष्ट हस्तियों को मिला सम्मान

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छह विशिष्ट व्यक्तियों को “मां वैष्णो देवी सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया. सम्मानित लोगों में पत्रकारिता, समाजसेवा, अध्यात्म, खेल, व्यवसाय और फिल्म जगत से जुड़े लोग शामिल रहे.

नवविवाहित जोड़ों को दिए गए उपहार

समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई. वहीं श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सजा मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार भी आकर्षण का केंद्र बना रहा.

आयोजन की सफलता में कई लोगों का योगदान

समारोह को सफल बनाने में समिति के संस्थापक सदस्य मुकेश हिस्सारिया, अध्यक्ष जयप्रकाश अमिताभ, सचिव संजय तोतला, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, संयोजक कन्हैया अग्रवाल (कन्नू), सह-संयोजक जितेंद्र कुमार (जित्तू) समेत कई पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ALSO READ: PMCH में हड्डी टूटने वाले मरीजों का इलाज होगा आसान, अस्पताल को मिले 3 नए ट्रैक्शन टेबल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >