बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा, पटना में अब 26 तक स्कूल बंद, डीएम ने दी जानकारी

Patna School Closed: बिहार के पटना में गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही हैं. ऐसे में बाढ़ के हालात को देखते हुए पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के 76 स्कूलों को 26 सितंबर तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया है.

Patna School Closed: बिहार के पटना में गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही हैं, जिसकी वजह से पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. खास कर निचले इलाके की बात करें तो यहां बाढ़ का सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में बाढ़ के हालात को देखते हुए पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने जिले के 76 स्कूलों को 26 सितंबर तक के लिए बंद करने का निर्देश दिया है.

सबसे पहले इन विद्यालयों को 17 सितंबर तक बंद करने का निर्देश दिया गया था. फिर बढ़ाकर 21 सितंबर तक बंद किया गया था. लेकिन बाढ़ की स्थिति में अभी भी सुधार नहीं है जिसको देखते हुए विद्यालय की छुट्टी को अब 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

अब 26 सितंबर तक स्कूल बंद

पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि अभी के समय गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. इसके अलावा नदी की धारा काफी तेज होने के कारण स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के जीवन एवं स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए जिले के आठ प्रखंड के 76 विद्यालयों को 26 सितंबर तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया जा रहा है.

Also Read: बिहार में विद्युतकर्मियों के घर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर, बिजली बिल को लेकर होगी ये व्यवस्था…

पटना में 8 प्रखंडों के 20 पंचायत के स्कूल बंद

आठ प्रखंड के बीस पंचायत के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. इनमें अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा के स्कूल, बाढ़ के इब्राहिमपुर,बख्तियारपुर के अकिलपुर, गंगहारा, हेतनपुर, माधवपुर, कासिमचक, मानस, पानापुर, पतलापुर, हैवसपुर, दानापुर के अकिलपुर, गंगहारा, हेतनपुर, माधवपुर, कासिमचक, मानस, पानापुर, पतलापुर, हैवसपुर के स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है. वहीं फतुहा के मोमिन्दपुर, मनेर के गंगहरा, पतलापुर, मोकामा के शिवनार और पटना सदर के नकटा टोला दियारा में स्कूल बंद किए गए हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >