पटना: बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान 2.78 लाख रुपये जब्त

Bankipur Bye-election: पटना में उपचुनाव को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने शिवपुरी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 2 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए. युवक राशि का कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका.

Bankipur Bye-election: अगामी बिहार विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने सोमवार की शाम 2 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए हैं. बरामद राशि के संबंध में युवक कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी राशि जब्त कर ली गई.

शिवपुरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6:45 बजे शिवपुरी पुलिस चेक पोस्ट पर एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए.

छत्तीसगढ़ का निवासी, दानापुर में रह रहा है युवक

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 26 वर्षीय दिनेश वर्मा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से सुपेला, भिलाई (जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) का निवासी है और वर्तमान में दानापुर के संचार नगर स्थित आरआर बिल्डर टावर-05 में रह रहा है.

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, राशि जब्त

पूछताछ के दौरान दिनेश वर्मा बरामद नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी राशि जब्त कर जब्ती सूची तैयार कर ली.

500 और 200 रुपये के नोट बरामद

पुलिस के अनुसार जब्त राशि में 500 रुपये के 551 नोट, जिनकी कुल कीमत 2 लाख 75 हजार रुपये है, तथा 200 रुपये के 15 नोट, जिनकी कुल कीमत 3 हजार रुपये है, शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार के किसी भी कोने से महज साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, बिछ रहा सड़कों का जाल, ये एक्सप्रेस-वे बदल देंगे सफर का अंदाज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anand singh

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >