पटना में 20 लाख की लूट, अल्पना मार्केट के पास वारदात, CCTV खंगाल रही पुलिस

Patna Robbery: पटना के पाटलिपुत्र थाना के अल्पना मार्केट के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूट लिया. रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी का एजेंट जब बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था तभी नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया.

Patna Robbery: राजधानी पटना में सोमवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अल्पना मार्केट के पास बदमाशों ने एक मनी कलेक्शन एजेंट से करीब 20 लाख रुपये लूट लिए. प्राइवेट कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करने वाले पंकज साईं मंदिर इलाके से पैसे लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे. उन्होंने बताया कि करीब 3 बजे उन्होंने कलेक्शन किया और बैग में पैसे रखकर बैंक की ओर जा रहे थे.

गोली मारने की धमकी दी

पंकज जैसे ही अल्पना मार्केट वाली गली में पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. एक बदमाश ने आगे से रास्ता रोक लिया, जबकि दूसरे ने पीछे से पिस्टल तान दी. पंकज ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी.

कुछ ही सेकंड में अपराधियों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया और तेजी से बोरिंग रोड चौराहा की तरफ फरार हो गए. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस की DIU टीम अल्पना मार्केट से लेकर बोरिंग रोड तक के सभी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दिनदहाड़े हुई इस लूट ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से शुरू होगा बारिश और आंधी का दौर, येलो अलर्ट जारी

देश की सबसे पुरानी पार्टी का बिहार में गिर रहा ग्राफ, गुटबाजी हावी, क्या कर रहा हाईकमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >