पटना के इस इलाके की बदलेगी तस्वीर, बिल्डिंग के तोड़े जायेंगे बाउंड्री वॉल, चौड़ी होंगी सड़कें

Patna Road Project: पटना में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए कई पुल और सड़क का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में जिले के घनी आबादी वाले इलाके में शामिल पटना जू से आयकर गोलंबर तक की सड़क चौड़ी होने वाली है. सड़क को चौड़ा करने के लिए कई बिल्डिंग के बाउंड्री को तोड़ा जाएगा. इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है.

Patna Road Project: पटना में नए रोड प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है. आयकर गोलंबर, विकास भवन और पटना जू गेट नंबर एक के सामने मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाना है. लेकिन बेली रोड (नेहरू पथ) पर चलने वाली गाड़ियों को किस तरह से संचालित किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसके लिए अंतिम रूप से फिलहाल कोई नीति नहीं बन पाई है.

ऐसे में अब यह योजना बनाई गई है कि पटना जू के गेट नंबर एक से आयकर गोलंबर तक की बेली रोड की चौड़ाई बढ़ा दी जाए. लेकिन इसके लिए कई सरकारी बिल्डिंग की बाउंड्री को तोड़ना पड़ेगा. इस नई नीति को लागू करने से पहले शनिवार को यातायात पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो और डीटीओ कार्यालय के अधिकारियों की एक टीम जू के गेट नंबर एक से आयकर गोलंबर तक निरीक्षण करेगी.

मेट्रो निर्माण को लेकर अधिकारियों की हुई चर्चा

मेट्रो निर्माण को लेकर गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग में ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन, पथ निर्माण, डीटीओ की बैठक हुई. इस दौरान बेली रोड में अंडरग्राउंड मेट्रो और स्टेशन के निर्माण को लेकर आने वाली समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर बेली रोड की चौड़ाई बढ़ा दी जाए, तो गाड़ियों के परिचालन में परेशानी नहीं होगी. चौड़ाई बढ़ाने के लिए केवल सरकारी भवनों की बाउंड्री को तोड़ना होगा.

दोनों फ्लैंक से सटे बिल्डिंग की टूटेगी बाउंड्री

बताया जाता है कि बेली रोड के उत्तर और दक्षिण दोनों फ्लैंक के अंतर्गत आने वाले सरकारी बिल्डिंग की बाउंड्री को तोड़ा जाएगा. मसलन उत्तर फ्लैंक में स्थित विकास भवन, दक्षिण फ्लैंक में स्थित ऑफिसर्स फ्लैट, डायल 112, बिहार रेडियो भवन, विश्वेश्वरैया भवन की बाउंड्री तोड़ी जा सकती है. साथ ही आयकर गोलंबर के पास नियोजन भवन और विद्युत भवन की भी बाउंड्री टूट जायेगी.

मेट्रो निर्माण में लग सकता है इतना समय

मेट्रो के निर्माण को लेकर संभावना यह जताई जा रही है कि आयकर गोलंबर, विकास भवन और पटना जू गेट नंबर एक पर मेट्रो स्टेशन बनाने में करीब दो साल का समय लगेगा. इस दौरान सरकारी बिल्डिंग की बाउंड्री टूटी ही रहेगी या फिर अस्थाई व्यवस्था कर घेराबंदी की जाएगी.

Also Read: बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >