पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, जगदंबा स्थान से दर्शन कर लौट रहे थे

Patna Road Accident: बख्तियारपुर के जगदम्बा स्थान से माता के दर्शन कर लौट रहे दो युवक फतुहा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए. अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पटना से आनंद सिंह कौशिक रिपोर्ट
Patna Road Accident:
पटना बख्तियारपुर स्थित जगदम्बा स्थान से माता के दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार दोस्त बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए. फतुहा ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक और घायल की हुई पहचान

मृतक की पहचान अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी प्रमोद महतो के 19 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान उसी इलाके के राम महतो के 18 वर्षीय पुत्र शानू के रूप में की गई है. घायल का इलाज चल रहा है.

पीछे से वाहन ने मारी टक्कर

घायल शानू ने बताया कि दोनों दोस्त बुधवार सुबह बाइक से माता के दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद पटना लौटने के दौरान फतुहा आरओबी के पास पीछे से आ रहे एक बड़े वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला

सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने विक्की कुमार के सिर को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन और फरार ट्रक की पहचान करने में जुटी है. वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

ALSO READ: पटना में अब चलती ट्रेन में भी बुक करा सकेंगे कंफर्म बर्थ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >