कोरोना हॉटस्पॉट जोन से पहुंच गये थे पटना, प्रशासन ने मोबाइल टावर लोकेशन से खोजा

देश के अलग-अलग कोराेना हॉटस्पॉट से पटना आये लोगों को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर प्रशासन ने खोज लिया है. इसमें मोबाइल कंपनियों ने सहयोग किया और जहां भी कोरोना का हॉटस्पॉट है, वहां से अपने-अपने निवास स्थान के जिलों में जाने वाले लोगों की लिस्ट बना कर संबंधित राज्य के प्रशासन को दे दी गयी है

पटना : देश के अलग-अलग कोराेना हॉटस्पॉट से पटना आये लोगों को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर प्रशासन ने खोज लिया है. इसमें मोबाइल कंपनियों ने सहयोग किया और जहां भी कोरोना का हॉटस्पॉट है, वहां से अपने-अपने निवास स्थान के जिलों में जाने वाले लोगों की लिस्ट बना कर संबंधित राज्य के प्रशासन को दे दी गयी है. इसके बाद वहां से अन्य सभी राज्य के प्रशासन के पास जिलावार लिस्ट भेज दी गयी है. बिहार में भी पटना जिला प्रशासन को कोरोना हॉटस्पॉट इलाके में रहने वाले लोगों की सूची मिली है और वैसे लोगों को तुरंत ही क्वारेंटिन सेंटर में भर्ती कराने के बाद सैंपल लिया जा रहा है. जानकारी के अनुसार पूरे बिहार में लगभग 1892 लोगों की लिस्ट मिली है, जबकि पटना में करीब 126 है.

पटना जिला प्रशासन इन सभी लोगों का सत्यापन कर रहा है और उनके घर पर पहुंच रहा है. इसका सकारात्मक नतीजा भी निकला है. न्यू पाटलिपुत्र में मिले कोरोना संक्रमित दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कई दिनों तक रहे थे और फिर वहां से पटना स्थित आवास पर पहुंचे थे. प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब जांच करायी, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल गयी. इसी प्रकार मंगलवार को बोरिंग रोड इलाके से एक युवक की जांच करायी गयी. हालांकि उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

मीठापुर पहुंची टीम और युवक व उसके परिवार को कराया क्वारेंटिन सेंटर में भर्ती बुधवार को टीम मीठापुर के चांदपुर बेला पहुंची, जहां चार लोगों को क्वारेंटिन सेंटर में भर्ती करा दिया गया है. ये लोग सड़क मार्ग से कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के दादर से आये थे. इसके अलावे अनिसाबाद के तीन युवकों को क्वारेंटिन सेंटर में रखा गया है. ये लोग नोएडा से पटना आये थे. इनका सैंपल लिया गया है. देश के कुछ कोरोना हॉटस्पॉट जिले व स्थान दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज इलाका, गुजरात का सूरत, अहमदाबाद, बड़ोदरा, राजस्थान का जोधपुर, जयपुर, यूपी का गौतम बुद्ध नगर, महाराष्ट्र का थाने, पुणे, हरियाणा का गुरुग्राम व पश्चिम बंगाल का कोलकाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >