पटना: ऑपरेशन मुस्कान से लौटी मुस्कान, पश्चिमी पटना में 45 लोगों को वापस मिले गुम मोबाइल

बिहार पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पश्चिमी पटना पुलिस ने 45 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं. इस कार्रवाई से सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपर्क जानकारी इन मोबाइलों में थी.

Patna Operation Muskan: बिहार पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पश्चिमी पटना पुलिस ने तकनीकी जांच के माध्यम से 45 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया. इस कार्रवाई से मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई. बरामद मोबाइलों में बिहटा थाना क्षेत्र के पांच लोगों के मोबाइल भी शामिल हैं. एसएसपी पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में तकनीकी टीम और स्थानीय थानों की सहायता से यह अभियान चलाया गया. पुलिस के अनुसार बरामद 45 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपये है.

बिहटा थाना क्षेत्र से पांच मोबाइल बरामद

पश्चिमी पटना के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद मोबाइलों में बिहटा थाना से पांच, दानापुर से 13, फुलवारीशरीफ से सात, पालीगंज से छह, विक्रम से छह, सिगोड़ी से चार, खगौल से दो तथा इमामगंज और पिपलावां से एक-एक मोबाइल बरामद किए गए. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की. कई लोगों ने बताया कि मोबाइल में मौजूद जरूरी दस्तावेज, संपर्क नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है.


तीन चरणों में सैकड़ों मोबाइल बरामद

पश्चिमी पटना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लगातार गुम मोबाइलों की बरामदगी की जा रही है. पुलिस के अनुसार छह जुलाई को 55, 13 जुलाई को 59 और 22 जुलाई को 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश जारी रहेगी और आगे भी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई लगातार की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >