Patna News: पटना होगा चकाचक, रोड पर फेंकते दिखेंगे कचरा तो देना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना, एक्शन में नगर निगम

Patna News: पटना नगर निगम शहर की साफ-सफाई को लेकर एक्टिव हो गया है. ऐसे में अब सड़क पर कचरा फेंकने या प्लास्टिक का उपयोग करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके नाम सार्वजनिक किए जायेंगे. इतना ही नहीं, कचरा फेंकने वालों पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जाएगा.

Patna News: बारिश और जल जमाव के कारण शहर के कई मुहल्लों में प्लास्टिक कचरा सड़कों पर पसरा दिख रहा है. इसे लेकर विशेष सफाई अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा. पटना नगर निगम दुर्गा पूजा पर प्लास्टिक कचरा रोकने और शहर में सफाई बढ़ाने के लिए अभियान चलायेगा.

लगेगा भारी भरकम जुर्माना

दरअसल, प्लास्टिक कचरा फेंकने या उपयोग करने वालों की पहचान की जाएगी और उनके नाम सार्वजनिक किए जायेंगे. हर वार्ड में सफाई टीमें तैनात की जायेंगी. सड़क पर कचरा या निर्माण सामग्री फेंकने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जायेगा. छठ घाटों की तैयारी के लिए भी बहुत जल्द टेंडर फाइनल किया जायेगा.

हर वार्ड में लगेगी नई लाइटें

वहीं, शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जा रही है. जगमग पटना अभियान के तहत इस महीने हर एक वार्ड में 50-50 नई लाइटें लगाई जायेंगी. करीब 3750 स्ट्रीट लाइटों की खरीदारी की जा चुकी है. पूजा पंडालों में स्वच्छता कॉर्नर भी बनाये जायेंगे. नगर निगम की टीम दुकानदारों और संस्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई करेगी.

बच्चों और युवाओं को किया जा रहा प्रोत्साहित

जानकारी के मुताबिक, जागरूकता अभियान में बच्चों और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है. त्योहार के दौरान भी कचरा ना फैला रहे, इसे लेकर खास व्यवस्था की जा रही है. पटना के सभी निवासियों से कपड़े या जूट के बैग का उपयोग करने और कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की जा रही है.

छठ घाट तैयार करने में बड़ी चुनौती

दूसरी तरफ गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण छठ घाटों और उनके एप्रोच रोड की तैयारी में बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है. इस समय गंगा का जलस्तर अधिक है, जिससे घाटों पर कटान और सिल्ट जमने की आशंका है. इस साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में छठ पर्व होने के कारण जलस्तर को लेकर भी चिंता बनी हुई है. कई घाटों पर दलदल जैसी स्थिति बन सकती है. घाटों तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड तैयार करना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा.

निगम प्रशासन अलर्ट

हालांकि, इसे लेकर निगम प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है. अगर जलस्तर घटने पर बालू जमा होगी, तो आवागमन आसान होगा, लेकिन मिट्टी जमा होने पर दलदल की स्थिति बन जायेगी.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले में पहली बार बनेगी 6 मंजिला ऑटोमैटिक बाइक पार्किंग, तीन जगह मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >