पटना सिटी में छापेमारी के दौरान तीस सिलिंडर जब्त, तीन गिरफ्तार

Patna News: पटना सिटी में छापेमारी के दौरान तीस सिलिंडर जब्त किया गया. गैस के भंडारण करने और रिफलिंग करने की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट) पटना के मालसलामी थाना के सावरचक हाता स्थित किरान दुकान के अंदर गैस रिफिलिंग की गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल प्रशासन की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीस घरेलू सिलिंडर को जब्त किया गया. रिफलिंग के कार्य मे लगे दुकानदार मंटू प्रसाद गुप्ता को पकड़ा गया. दुकानदार की निशानदेही पर ऑटो से गैस की आपूर्ति कर रहे दो लोग श्याम बिहारी महतो और उसके पुत्र सोनू कुमार को पकड़ा.

गुप्त सुचना के आधार पर की गई कार्रवाई

एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि गैस के भंडारण करने और रिफलिंग करने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के उपरांत सहायक आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी की. टीम में वार्ड 69 की आपूर्ति निरीक्षक शमा फरोजां के साथ मालसलामी थाना की पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की गयी है. तीनों को गिरफ्तार करते हुए तीस सिलिंडर जब्त किया गया. एसडीओ ने बताया कि गैस एजेंसी पर भी कार्रवाई होगी.

इलाके में अफरा तफरी का माहौल

छापेमारी के दौरान वहां अफरा तफरी की स्थिति मच गयी. एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि गठित टीम की ओर से पटना सिटी की एजेंसी में नियमित स्टॉक व वितरण के स्थिति की जांच जा रही है. गैस की कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए होटल रेस्टोरेंट व ढावा समेत अन्य जगहों पर प्रशासन की टीम जांच पड़ताल कर रही है.

Also read: दरभंगा एयरपोर्ट को मिला हाई सिक्योरिटी कवच, सीएम सम्राट की मौजूदगी में CISF ने संभाली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >