संत माइकल हाई स्कूल में 12वीं के टॉपर्स सम्मानित, मेधावी छात्रों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

Patna News: संत माइकल हाई स्कूल, पटना में सोमवार को कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

Patna News: (संवाददाता, पटना) संत माइकल हाई स्कूल, पटना में सोमवार को कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी संकाय के टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रमाण पत्र तथा संत माइकल्स एलुमनाई एसोसिएशन की ओर से स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया.

विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी के टॉपर्स बने प्रेरणा

विज्ञान संकाय में कक्षा 12C के छात्र रोहन प्रसाद ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की. वहीं वाणिज्य संकाय में कक्षा 12G के छात्र शिवम राज ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

मानविकी संकाय में कक्षा 12H की छात्रा आसना खान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की. इन विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे संत माइकल्स समुदाय को गर्व एवं प्रेरणा से भर दिया.

प्रधानाचार्य ने छात्रों की मेहनत को सराहा

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर क्रिस्टू सवारीराजन ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों का परिणाम नहीं होती, बल्कि चरित्र, मूल्यों, समय प्रबंधन एवं सतत प्रयासों का प्रतिफल होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका को सफलता की आधारशिला बताया.

एलुमनाई एसोसिएशन ने दिया प्रेरणादायक संदेश

संत माइकल्स एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास शंकर ने विद्यार्थियों के जीवन में लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज के ये टॉपर्स केवल विद्यालय के गौरव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के सशक्त स्तंभ हैं. उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया.

ALSO READ: फतुहा में अंतिम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, सड़क किनारे पलटी बस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >