Patna News: (संवाददाता, पटना) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा की तिमाही परीक्षा (Quarterly Exam) का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इंटरमीडिएट की परीक्षा 23 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी. जिले में लगभग 65 हजार छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे.
समिति ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि हाईस्कूल और प्लस-टू विद्यालयों से संकायवार नामांकित विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध करायी जाए.
वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं की तिमाही परीक्षा 26 जून से 28 जून तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी.
12वीं की पहली पाली (First Shift) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली (Second Shift) की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी.
23 जून को प्रथम पाली में फिजिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप और फिलॉसफी विषय की परीक्षा ली जाएगी। वहीं दूसरी पाली में केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित होगी.
इधर, 9वीं और 10वीं की परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में मातृभाषा तथा दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
ALSO READ: हड़ताल के दौरान राशि भुगतान करना पड़ा महंगा, दो पंचायत सचिव निलंबित
