पटना में आज : शहर में क्या होगा खास और कैसा होगा मौसम,आज का दर्शन

Patna News: पटना जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. शहर में क्या होगा खास और कैसा होगा मौसम,आज का दर्शन यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

Patna News: आज का कार्यक्रम

शहरनामा

  • 48वीं राज्य तक्षशिला आयुवर्ग तैराकी चैंपियनशिप, डीपीएस दानापुर, सुबह आठ बजे
  • राष्ट्रीय वैश्य महासभा की बैठक, दोपहर 11 बजे, स्काडा बिजनेस सेंटर, सोन भवन
  • बिहार प्रदेश विद्युत श्रमिक संघ का द्धिवार्षिक सम्मेलन, जीपीओ सभागार, दोपहर 11 बजे
  • पंचायत सचिवों के पांच दिवसीय धरना का दूसरा दिन, गर्दनीबाग धरना स्थल
  • सोशलिस्ट संवाद, जगजीवन राम शोध संस्थान, सुबह 10 बजे
  • आशिकाना मौसम का लोकापर्ण एवं कवि सम्मेलन, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, शाम चार बजे
  • नवरस स्कूल ऑफ परफाॅर्मिंग आर्ट की काव्यात्मक संध्या मैं बूंद स्वयं खुद सागर हूँ, बिहार म्यूजियम, शाम छह बजे
  • संस्कृति उत्सव, प्रेमचंद रंगशाला, शाम पांच बजे
  • दियरा विकास संघर्ष समिति का धरना, जेपी सेतु पिलर संख्या एक, मरीन ड्राइव गोलंबर के निकट, दोपहर 1:30 बजे
  • ऋत्विक घटक के जन्म सदी पर सेमिनार, सूर्या कांप्लेक्स सभागार, जमाल रोड, शाम पांच बजे
  • प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मान समारोह, रवींद्र भवन, सुबह 10 बजे
  • अपसा छात्र सम्मन समारोह, विद्यापति भवन, दोपहर 11 बजे
  • बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की आम सभा, आइएमए हॉल, दोपहर 11 बजे

मौसम

आज व कल मौसम में कोई बदलाव नहीं, साफ रहेगा आसमान

राजधानी पटना व आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में नमी की मात्रा 45 से 80 प्रतिशत के बीच रही. राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विभाग की ओर से किसी प्रकार का अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार यानी आज व सोमवार को शहर का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. वहीं सोमवार को तापमान में एक बार फिर मामूली बढ़ोतरी होगी और पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोनों ही दिन हवा में नमी का स्तर 45 से 80 प्रतिशत के आसपास बना रहेगा. फिलहाल तेज धूप और गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं, लेकिन मौसम सामान्य बना रहेगा.

दर्शन

महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर में लाइव आरती

पटना जंक्शन हनुमान मंदिर

पटना जंक्शन स्थित भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत को सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं. इसके लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह का आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होता हे. इसके बाद आरती सुबह 11 बजे, शाम चार बजे, संध्या आरती 7. 30 बजे और शयन आरती 10.30 बजे होता है.

इस्कॉन मंदिर

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नामसे जाना जाता है, भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह का मंगला आरती 4. 30 बजे से होता है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होता है. लेकिन सुबह का मंगला आरती को ही सीधा प्रसारण किया जाता है जिसे इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर जाकर आरती में शामिल हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >