ज्येष्ठ मास का अधिकमास शुरू, 15 जून तक मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

Patna News:(संवाददाता, पटना) ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला अधिकमास रविवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही अगले एक महीने तक शादी-विवाह, जनेऊ, मुंडन, भूमि पूजन, गृह प्रवेश तथा चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा।

Patna News:(संवाददाता, पटना) ज्येष्ठ मास में पड़ने वाला अधिकमास रविवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही अगले एक महीने तक शादी-विवाह, जनेऊ, मुंडन, भूमि पूजन, गृह प्रवेश तथा चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम रहेगा। यह अधिकमास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।

इस मास के अधिपति भगवान विष्णु माने जाते हैं, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि प्रत्येक 32 महीने और 16 दिन के बाद मलमास या अधिकमास आता है। सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को संक्रांति कहा जाता है। सामान्यतः एक सौर वर्ष में 12 संक्रांतियां होती हैं, लेकिन जब किसी चंद्र मास में संक्रांति नहीं होती, तब अधिकमास की स्थिति बनती है।

संतुलन का मास है मलमास

राकेश झा ने वशिष्ठ सिद्धांत का हवाला देते हुए बताया कि भारतीय गणना पद्धति के अनुसार सूर्य वर्ष 365 दिन और लगभग 6 घंटे का होता है, जबकि चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। दोनों वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर होता है। यही अंतर हर तीन वर्ष में लगभग एक महीने के बराबर हो जाता है। इस अंतर को संतुलित करने के लिए अतिरिक्त चंद्र मास जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहा जाता है।

भगवान विष्णु को माना जाता है इसका अधिपति

उन्होंने बताया कि अधिकमास के अधिपति भगवान श्रीहरि विष्णु हैं। भगवान विष्णु का एक नाम पुरुषोत्तम भी है, इसलिए इसे पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। ऋषि-मुनियों ने प्रत्येक चंद्र मास के लिए अलग-अलग देवताओं का निर्धारण किया था, लेकिन अतिरिक्त मास का अधिपति बनने के लिए कोई देवता तैयार नहीं हुए। तब भगवान विष्णु ने इस मास का भार स्वीकार किया। इसी कारण यह मास मलमास के साथ-साथ पुरुषोत्तम मास के नाम से भी प्रसिद्ध हुआ।

ALSO READ: 23 जून से इंटर और 26 जून से 9वीं-10वीं की Quarterly Exam होगी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >