Patna News : पटना वीमेंस कॉलेज में नए सत्र से पांच नए ऐड-ऑन कोर्स शुरू

Patna News : पटना वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से स्नातक (यूजी) छात्राओं के लिए पांच नए ऐड-ऑन कोर्स शुरू किए जाएंगे. इन कोर्सों का उद्देश्य छात्राओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाना है.

Patna News : (अमृता सिंह) पटना वीमेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से स्नातक (यूजी) छात्राओं के लिए पांच नए ऐड-ऑन कोर्स शुरू किए जाएंगे. इन कोर्सों का उद्देश्य छात्राओं के कौशल विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाना है.

बायो इंस्ट्रूमेंटेशन स्किल कोर्स भी शुरू होंगे

कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बायो इंस्ट्रूमेंटेशन स्किल कोर्स शुरू किया जाएगा. इस कोर्स के माध्यम से छात्राएं विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग और उनके कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करेंगी. वहीं एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग विभाग की ओर से डिजिटल मार्केटिंग और रिटेल मैनेजमेंट. जैसे नए कोर्स शुरू किए जाएंगे. इन कोर्सों से छात्राओं को आधुनिक बाजार और व्यवसायिक क्षेत्र की जानकारी मिलेगी.

अभी कॉलेज में 50 से अधिक ऐड-ऑन कोर्स शुरू है

अलावा गणित विभाग मैथेमेटिकल एप्टीट्यूड फॉर वर्बल रीजनिंग कोर्स शुरू करेगा. कॉलेज प्रशासन के अनुसार नए सत्र में अन्य कई कौशल आधारित ऐड-ऑन कोर्स भी शुरू किए जाएंगे, वहीं शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान में हमारे यहां 50 से अधिक ऐड-ऑन कोर्स शुरू है. ताकि छात्राओं को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >