Patna News: पहलगाम हमले के बाद एक्शन में पटना पुलिस, टॉप 20 अपराधियों में 3 को धर दबोचा

Patna News: पहलगाम हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में पटना पुलिस भी एक्शन मोड में है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने टॉप 20 अपराधियों में 3 बदमाशों को कब्जे में ले लिया है.

Patna News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही पटना पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. पूरे जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर है और अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है. इसी कड़ी में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 3 अपराधियों को दबोच लिया गया है. बता दें कि, अपराध पर विराम लगाने को लेकर पुलिस एक्टिव मोड पर है.

टॉप 20 में शामिल 3 अपराधियों की गिरफ्तारी

बता दें कि, जिन 3 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, वे सभी टॉप 20 अपराधियों की लिस्ट में शामिल हैं. अगमकुंआ थाने की पुलिस ने मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से बदमाश आशिक को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसमें एसटीएफ और मेहंदीगंज पुलिस का भी सहयोग मिला. पूरे मामले को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने बताया कि, गिरफ्तार बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई. छापेमारी के दौरान 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. 

पुलिस मुख्यालय से आदेश के बाद अलर्ट

याद दिला दें कि, पुलिस मुख्यालय की ओर से संगठित अपराधियों पर नकेल कसने का आदेश जारी हुआ है. जिसके बाद रंगदारी, लूट, डकैती के आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में 23 वर्षीय आशिक वांछित अपराधी है. आशिक की पुलिस को कई मामलों में तलाश थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ जारी रखी. पूछताछ के ही क्रम में अवैध हथियारों को लेकर जानकारी मिली, जिसके बाद उन हथियारों को भी जब्त कर लिया गया. बता दें कि, पुलिस मुख्यालय की ओर से दिए गए आदेश के बाद तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. 

Also Read: Road Accident: गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को आने लगी नींद, शादी समारोह से लौट रहे 3 लोगों को रौंद दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >