पुणे स्पेशल ट्रेन में बेल्ट से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, दानापुर स्टेशन पर मचा हड़कंप

Patna News : पटना के दानापुर स्टेशन पर पुणे स्पेशल ट्रेन के जनरल बोगी में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है. घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन की साफ-सफाई करने के लिए टीम पहुंची.

Patna News : (शुभम कुमार की रिपोर्ट) राजधानी पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब डाउन पुणे स्पेशल ट्रेन में एक यात्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. जानकारी के अनुसार यह पुणे स्पेशल ट्रेन सुबह तीन बजे ही दानापुर पहुंचने वाली थी, लेकिन लेट होने के कारण यह सुबह 11 बजे स्टेशन पहुंची. इसके बाद ट्रेन को आगे भेजने के लिए साफ-सफाई का काम होना था. इसी दौरान आरपीएफ और अन्य रेल कर्मचारियों ने जांच शुरू की, तो गार्ड बोगी के बगल वाले जनरल डब्बे का गेट अंदर से बंद मिला. आरपीएफ की टीम ने जब दूसरे गेट से अंदर जाकर देखा, तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था.

युवक के पास से नहीं मिला कोई आईडी कार्ड

दानापुर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है. तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई भी आईडी कार्ड या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया है. एफएसएल और दानापुर जीआरपी थाना की पुलिस टीम बोगी में पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच करने में जुटी है.

वहीं रेल एसपी अनंत कुमार राय ने कहा कि पुणे स्पेशल ट्रेन की जनरल बोगी में एक युवक का शव एक बेल्ट से लटका हुआ मिला है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. जीआरपी व आरपीएफ की टीम मौके पर मौजूद है और एफएसएल की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

ALSO READ: राबड़ी देवी बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लो बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >