पटना में मानसून से पहले सख्त अलर्ट, जलजमाव पर गिरी गाज, लापरवाही पर सीधे अफसर होंगे जिम्मेदार

Patna News: नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसी भी हालत में जलजमाव की समस्या नहीं होनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही या जलजमाव की स्थिति में सीधे संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Patna News: पटना में मानसून की तैयारियों को लेकर पटना में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी हालत में आम जनता को जलजमाव या अन्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े. लापरवाही मिलने पर सीधे संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

जलजमाव पर सख्त रुख, अफसरों की जवाबदेही तय

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यदि इस मानसून में जलजमाव या किसी अन्य प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार माना जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की प्राथमिकता जनता को राहत देना है, न कि समस्याएं बढ़ाना.

सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान पटना नगर निगम, दानापुर नगर परिषद, फुलवारीशरीफ, खगौल और संपतचक क्षेत्रों में जलजमाव, नाला सफाई, पंपिंग व्यवस्था और मशीनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की पूरी रिपोर्ट भी मांगी गई.

काम में लापरवाही पर चेतावनी

मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई और इससे जनता को परेशानी हुई, तो संबंधित अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विशेष रेस्पॉन्स टीम को दिए निर्देश

मंत्री ने विशेष रेस्पॉन्स टीम को निर्देश दिया कि सभी कर्मियों को उचित उपकरण, रेनकोट, यूनिफॉर्म और मजबूत जूते उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बारिश के दौरान वे प्रभावी ढंग से काम कर सकें. इससे आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई संभव होगी.

नई तकनीक से होगी नालों की सफाई

उन्होंने कहा कि मैनहोल की सफाई में नई तकनीकों का जल्द से जल्द उपयोग शुरू किया जाए. बड़े नालों के मिसिंग लिंक की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश भी दिया गया.

पंपिंग व्यवस्था और निगरानी पर जोर

मंत्री ने पंपों की संख्या बढ़ाने, उनकी कार्यक्षमता की नियमित जांच करने और खुले नालों की फिजिकल मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. साथ ही जियोटैगिंग आधारित फोटोग्राफी से निगरानी मजबूत करने को कहा गया.

ग्रामीण से शहर आए लोगों को मिले सुविधाएं

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आकर शहरों में बसे लोगों को भी सभी बुनियादी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो.

समीक्षा बैठक में कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, संजय कुमार, संजीव चौरसिया, विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर, बीएसआरडीसीएल एमडी शीर्षत कपिल अशोक, मेयर सीता साहू, आयुक्त यशपाल मीणा और डिप्टी मेयर रेशमी कुमारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश- पेंशनधारकों के हर महीने 10 तारीख तक खाते में पहुंचे राशि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >