Patna News: खेलो इंडिया की पटना में भव्य टॉर्च यात्रा, मरीन ड्राइव से होगी शुरू, लोग हुए उत्साहित...

Patna News: बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इसी क्रम में आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां भी की गई है. दरअसल, राजधानी पटना से टॉर्च यात्रा की शुरूआत की जा रही है. आज पटना के मरीन ड्राइव से टॉर्च यात्रा की शुरूआत होगी, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना होगा.

Patna News: बिहार में लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. पहला बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर भव्य तरीके से तैयारियां की गई है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर आज पटना में टॉर्च यात्रा निकाली जाएगी. वहीं, इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है. यात्रा की शुरूआत पटना के मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) से होगी.

1 और 2 मई को होगा भव्य कार्यक्रम

बता दें कि, 1 और 2 मई को पटना में भव्य कार्यक्रम होंगे. टॉर्च यात्रा को लेकर बताया जा रहा है कि, 1 मई को शाम 6:30 बजे से 8:00 बजे तक जेपी गंगा पथ के पुलिस चेकपोस्ट के पास टॉर्च को आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. इस दौरान खास बात यह भी होगी कि, विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां आयोजित किए जायेंगे, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी और कलाकार भाग लेंगे. इसके अलावा 2 मई को सुबह 6:30 बजे शहीद स्मारक बिहार विधान मंडल के नजदीक से टॉर्च परेड की शुरुआत होगी, जो इको पार्क तक जाएगी. इस दौरान जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों की भी मौजूदगी होगी. 

टॉर्च मार्च का है बेहद खास उद्देश्य

यह भी जानकारी दे दें कि, पटना के प्रमुख ऐतिहासिक जगहों जैसे कि, बापू टावर, गोलघर, सभ्यता द्वार समेत अन्य जगहों पर टॉर्च यात्रा प्रदर्शित की जाएगी. ताकि अधिक से अधिक लोग रूबरू हो सके. टॉर्च यात्रा का उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि, खेल गतिविधियों के जरिए कोशिश की जाएगी कि, लोगों और खासकर युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना ताकि आकर्षित हो सके. बता दें कि, यह टॉर्च यात्रा केवल पटना ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जागरूकता फैलाना है.

Also Read: Bihar News: लखीसराय में चाय दुकान पर हिंसक झड़प, चाकू के ताबड़तोड़ हमले में दो युवकों की हालत गंभीरhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/lakhisarai/lakhisarai-clash-today-as-two-injured-in-bihar-crime-news

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >