पटना में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Patna News: राजधानी के जक्कनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

Patna News: (निखिल सिंह) राजधानी के जक्कनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृत युवक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके. युवक की पहचान के लिए उसके फोटो को आसपास के कई थानों में भेजा गया है. फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सड़क किनारे जा रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक सड़क पर गंभीर अवस्था में पड़ा रहा. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस का बयान

बाईपास थाना ट्रैफिक प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: पटना नगर निगम में फंड की किल्लत, कई योजनाएं अधर में लटके, मेयर सीता साहू सौपेंगी ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >