Patna News: नौबतपुर में भारी जाम बन रहा सिर दर्द, 2 किलोमीटर की यात्रा 3 घंटे में करना पड़ रहा पूरा

Patna News: नौबतपुर की कई सड़कों पर रोजाना लंबा जाम लगता है, जिससे आम लोगों के साथ अधिकारी भी परेशान हैं. नो-एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही और निर्माणाधीन सड़कों के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ऐसे में प्रशासन की कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं.

Patna News: नौबतपुर में ट्रैफिक जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है. पिछले कई दिनों से शहर के कई इलाकों में दिनभर जाम लगा रहता है. प्रशासन की कोशिशों के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. शहर की मुख्य सड़कों पर जाम का आलम यह है कि, बिहटा-सरमेरा तिराहा से लेकर छोटी टंगरैला पुल तक पूरे दिन लंबा जाम लगा रहता है. इसके अलावा अस्पताल रोड, श्रीनगर बिक्रम मोड़, पड़ाव और देवी स्थान रोड पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ता है.

नो-एंट्री में घुस रहे हैं भारी वाहन

वहीं, जाम की सबसे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि, नो-एंट्री वाले रास्तों में ट्रक और बड़े वाहनों की आवाजाही हो रही है. सोन नगर रोड पर भी बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है और अफसर भी फंसते हैं. जाम में रोजाना गया, जहानाबाद और औरंगाबाद से आने वाले बड़े अधिकारी भी इस जाम में फंस जाते हैं. खासतौर पर निसरपुरा मोड़ पर जाम की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है.

जाम हटाने में पुलिस के छूटे पसीने

वहीं, दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग जाने के बाद पुलिस को जाम हटाने में पसीने छूट जाते हैं. पुलिस की ओर से ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है. इधर, गुरुवार को भी सुबह से सभी मुख्य रास्तों पर जाम लगा रहा. नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने कहा कि, जब तक पुल का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक जाम से राहत मिलना मुश्किल है.

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Railway Break Journey Rule: सफर के दौरान पैसेंजर्स को मिलेगी जर्नी ब्रेक, अब यात्रा हुआ आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >