पटना में PMCH, एम्स और IGIMS में इबोला वायरस के लिए अलग वार्ड, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

Patna News: पटना के पीएमसीएच, एम्स और आईजीआईएमएस में इबोला वायरस से निपटने के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है और स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए विशेष बेड और मेडिकल टीम की व्यवस्था की जा रही है, जबकि लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई है.

Patna News: पटना में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. पीएमसीएच, एम्स पटना और आईजीआईएमएस में इबोला संदिग्ध मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं. अस्पताल प्रशासन ने तैयारी भी तेज कर दी है.

तीनों बड़े अस्पतालों में बनेगा अलग वार्ड

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद पटना के पीएमसीएच, एम्स और आईजीआईएमएस में इबोला मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया जा रहा है. अस्पतालों में 5 से 7 बेड की विशेष व्यवस्था की जा रही है.

लक्षण दिखने पर तुरंत जांच की अपील

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, उल्टी और गले में खराश जैसे लक्षणों को हल्के में न लें. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

अस्पताल प्रशासन की तैयारी शुरू

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है. वहीं आईजीआईएमएस ने भी निर्देश मिलते ही तैयारी शुरू करने की बात कही है.

जिला स्तर तक भेजे जाएंगे निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य स्तर से दिशा-निर्देश मिलते ही उन्हें जिला अस्पतालों तक भेजा जाएगा, ताकि सभी जगह सतर्कता बरती जा सके.

इबोला वायरस क्या है

इबोला वायरस सबसे पहले 1976 में कांगो गणराज्य में पाया गया था. यह मुख्य रूप से जंगली जानवरों से इंसानों में फैलता है और फिर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से संक्रमण करता है.

कैसे फैलता है वायरस

चिकित्सकों के अनुसार यह वायरस हवा से नहीं फैलता, बल्कि सीधे संपर्क से फैलता है. संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ जैसे लार या अन्य संपर्क से संक्रमण हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.

ALSO READ: पटना में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, 1.78 लाख रुपये उड़ाए, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >