Patna News : जेडी वीमेंस कॉलेज में फूड फेस्ट का आयोजन

जेडी वीमेंस कॉलेज के एमबीए और एमसीए विभागों की ओर से शुक्रवार को फूड फेस्ट का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज के एमबीए और एमसीए विभागों की ओर से शुक्रवार को फूड फेस्ट का आयोजन किया गया. फेस्ट में वेज और नॉन वेज व्यंजनों के 20 स्टॉल छात्राओं की ओर से लगाये गये थे. फूड फेस्ट का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या प्रो मीरा कुमारी ने किया. इस मौके पर बर्सर डॉ रेखा मिश्रा और प्रबंधन विभाग की एचओडी डॉ रंजू सिंह भी मौजूद थीं. बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने छात्राओं द्वारा बनाये गये व्यंजनों का स्वाद चखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >