बिहटा ड्राइ पोर्ट पर पहली बार इंडोनेशिया से कच्चा माल लेकर पहुंची 45 रैक वाली मालगाड़ी

Patna News: बिहटा स्थित प्रिंसटन मगध इनलैंड कंटेनर डिपो (ड्राइ पोर्ट) पर पहली बार इंडोनेशिया से फैक्ट्री का कच्चा माल लेकर 45 रैक वाली मालगाड़ी पहुंची. इसके आने पर अधिकारियों ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर इसका स्वागत किया.

Patna News: (मोनू मिश्रा)बिहटा स्थित प्रिंसटन मगध इनलैंड कंटेनर डिपो (ड्राइ पोर्ट) पर पहली बार इंडोनेशिया से फैक्ट्री का कच्चा माल लेकर 45 रैक वाली मालगाड़ी पहुंची. इसके आने पर अधिकारियों ने पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर इसका स्वागत किया.

इस पहल को बिहार में उद्योग और आयात-निर्यात गतिविधियों के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से बिहटा में ड्राइ पोर्ट की स्थापना की गयी है.

जिससे अब विदेशों से माल मंगाने और यहां से निर्यात करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान हो गयी है. पहले फैक्ट्री का कच्चा माल कोलकाता से सड़क मार्ग के जरिये बिहार लाया जाता था, जिससे समय और लागत दोनों अधिक लगते थे.

उद्योग-धंधों को मिलेगी गति, बढ़ेगा व्यापार

प्रिंसटन ड्राइ पोर्ट के सेल्स मैनेजर इंचार्ज विपुल कुमार ने बताया कि पहली बार इंडोनेशिया से प्रिंस पाइप फैक्ट्री का कच्चा माल 45 रैक में लोड होकर कोलकाता के रास्ते बिहटा ड्राइ पोर्ट पहुंचा है. यहां कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क मार्ग से बिहार स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों में माल भेजा जायेगा.

इससे उद्योगों को समय और परिवहन लागत में बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में ईरान-अमेरिका तनाव के कारण आयात-निर्यात प्रभावित हुआ था.

लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. बिहटा ड्राइ पोर्ट से बिहार का चावल दुबई भेजा जा रहा है. वहीं, दुबई समेत अन्य देशों से माल भी यहां पहुंच रहा है. इससे बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >