फतुहा में अंतिम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, सड़क किनारे पलटी बस

Patna News: पटना जिले के फतुहा से रविवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है.

Patna News: (एस.के.सिंह) पटना जिले के फतुहा से रविवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. अंतिम संस्कार के लिए जा रही लोगों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

श्मशान घाट जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी थाना क्षेत्र के केवाली गांव से एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के लिए परिजन और ग्रामीण बस से फतुहा नदी थाना क्षेत्र स्थित सम्मसपुर श्मशान घाट जा रहे थे. मृतका की पहचान कपिल मांझी की पत्नी फुला देवी के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब नौ बजे फतुहा के कृपालटोला मोड़ के पास बस बैक करने के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई. बस में करीब 40 लोग सवार थे.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शुरू कराया राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही फतुहा नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए राहत कार्य शुरू कराया. पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर

पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. नदी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं, इस हादसे के बाद केवाली गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

ALSO READ: सीवान में पति-पत्नी और दो बेटियों की एक साथ जली चिताएं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे हुई दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >