दानापुर स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1015 से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला लाखों का जुर्माना

Patna News: दानापुर स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1015 से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला लाखों का जुर्माना, अभियान के दौरान सिकंदराबाद एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों को दानापुर स्टेशन पर रोककर गहन जांच की गई. साथ ही पैसेंजर ट्रेनों में भी विशेष तलाशी अभियान चलाया गया.

Patna News: (आनंद तिवारी) दानापुर मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में दानापुर स्टेशन पर विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

स्टेशन पर किलेबंदी कर की गई सख्त जांच

अभियान के दौरान दानापुर स्टेशन पर किलेबंदी (फोर्ट्रेस चेकिंग) की गई और वाणिज्य विभाग व आरपीएफ की संयुक्त टीम बनाकर यात्रियों की सघन जांच की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया.

1015 से अधिक यात्री पकड़े गए

इस विशेष अभियान में 1015 से अधिक यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया. रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप और दहशत का माहौल देखा गया.

कई प्रमुख ट्रेनों को रोककर की गई जांच

अभियान के दौरान सिकंदराबाद एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों को दानापुर स्टेशन पर रोककर गहन जांच की गई. साथ ही पैसेंजर ट्रेनों में भी विशेष तलाशी अभियान चलाया गया.

रेलवे को मिला लाखों का राजस्व

चेकिंग अभियान में पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में लगभग 5.07 लाख रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके.

ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज के समर कैंप में छात्राओं ने सीखे ताइक्वांडो और क्रिकेट के गुर, खेल गतिविधियों में दिखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >