Patna News: (शुभम की रिपोर्ट) आलमगंज इलाके की रहने वाली एक युवती के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया है. इस अकाउंट के माध्यम से एआई जनरेटेड आपत्तिजनक पोस्ट साझा की जा रही हैं.
बदमाश उसी अकाउंट से युवती के करीबियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं. युवती की फोटो और नाम देखकर लोग रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेते हैं, और फिर उन्हें आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई देती हैं.
जब कई लोगों ने युवती को फोन करके यह जानकारी दी, तो उन्हें पता चला कि उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री शेयर की जा रही है.
इसके बाद युवती ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
