पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Patna News: (एस. के. सिंह की रिपोर्ट) पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर रविवार सुबह फतुहा डुमरी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान बाइक चला रहे साहिल कुमार को एक अज्ञात […]

Patna News: (एस. के. सिंह की रिपोर्ट) पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर रविवार सुबह फतुहा डुमरी मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात बड़े वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान बाइक चला रहे साहिल कुमार को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका दोस्त प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए फतुहा सीएचसी भेजा गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं, मृतक साहिल कुमार के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया.

बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दानापुर के सुल्तानपुर मठ (पुठिया बाजार) के निवासी हैं. साहिल कुमार (24) और प्रिंस कुमार (23) दोनों दोस्त हैं और जमीन के कारोबार के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी भी करते हैं. बताया जाता है कि दोनों युवक शनिवार को नालंदा जिले के नगरनौसा में एक दोस्त के घर गए थे और रविवार सुबह अपने घर दानापुर लौट रहे थे. इसी दौरान फतुहा डुमरी मोड़ के पास पीछे से एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े.

इसके बाद एक अज्ञात बड़े वाहन ने साहिल कुमार को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. साहिल कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: बिहटा में व्यवसायी के घर बड़ी चोरी, नकाबपोश बदमाशों ने लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >