Patna News: पटना में पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग, CM हाउस की बढ़ाई सुरक्षा

Patna News: आज सोमवार को पटना की सड़क पर बवाल हो रहा है. दारोगा और पुलिस भर्ती को लेकर कैंडिडेट्स सड़क पर हाथों में झंडा लेकर उतरे. अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही सीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

Patna News: पटना की सड़क पर एक बार फिर अभ्यर्थियों का जोरदार हंगामा हो रहा है. आज सोमवार को बिहार में दरोगा और पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हाथों में झंडा लेकर सड़क पर उतरे. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई. दरअसल, सीएम आवास का घेराव करने के लिए सभी कैंडिडेट्स निकले.

प्रदर्शन में शिक्षक नेता भी शामिल

हालांकि, अभ्यर्थियों को रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है. साथ ही सीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. इस प्रदर्शन में अभ्यर्थियों के साथ-साथ कई शिक्षक और शिक्षक नेता भी शामिल हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की जल्द से जल्द वैकेंसी निकाले.

वैकेंसी निकालने की मांग

अभ्यर्थियों की माने तो, दारोगा भर्ती को लेकर काफी समय से वैकेंसी निकाले जाने की मांग की जा रही है. लेकिन, अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं लेने के कारण अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा और वे आज सड़क पर प्रदर्शन करने उतर गए हैं. अभ्यर्थियों के मुताबिक, आने वाले 10 दिनों में आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके बाद नई भर्ती की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी. ऐसी स्थिति में जल्द ही दरोगा भर्ती की वैकेंसी जारी करनी चाहिए.

अभ्यर्थियों ने की ये भी मांग

इसके अलावा अभ्यर्थियों का यह भी कहना है कि आने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए. परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को क्वेश्चन पेपर उपलब्ध नहीं कराया जाता है और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी भी नहीं दी जाती है. इतना ही नहीं, आंसर की भी जारी नहीं की जाती है. यह लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है.

छात्र नेता दिलीप क्या बोले?

इस मामले को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि ये अभ्यर्थियों का हक है. उन्हें यह पता चलना चाहिए कि किस प्रश्न का कौन-सा उत्तर आयोग ने सही माना है और कितने मार्क्स मिले हैं. लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सिपाही भर्ती का पूरा प्रोसेस पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से पूरी की जाए.

Also Read: Bihar News: महात्मा गांधी सेतु पर लगा भयंकर जाम, पटना-मसौढी रोड पर भी लगी गाड़ियों की लंबी लाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >