Patna News: पटना के एक हॉस्टल में बमबाजी, जमकर गोलीबारी, पुलिस ने क्या बताया मामला?

Patna News: मंगलवार की देर रात पटना के सीवी रमन हॉस्टल में बमबाजी और फायरिंग की गई. इस घटना में 2 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज कराया जा रहा है. मामला पटना के कृष्णा घाट पर लड़की से छेड़खानी से जुड़ा है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Patna News: पटना में हॉस्टल से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. पहले दो हॉस्टलों के अलग-अलग कमरों से दो छात्राओं की लाश मिली और अब बमबाजी और फायरिंग की खबर है. मंगलवार की रात सीवी रमन हॉस्टल में बमबाजी हुई. इतना ही नहीं, बदमाशों ने गोलियां भी चलाई. बमबाजी से हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे टूट गए. 2 लोग घायल भी हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एटमिट कराया गया है.

छेड़खानी से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला पटना के सुलतानगंज थाना इलाके से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, कृष्ण घाट पर एक लड़की से छेड़खानी हुई थी. इसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया. बमबाजी में हॉस्टल के पास खड़ी बाइक डैमेज हो गई. इसके अलावा दीवारों और कमरों में गोलियों और बम के निशान भी पड़ गए. फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है. हॉस्टल में हुई बमबाजी और फायरिंग के बाद दूसरे स्टूडेंट्स भी दहशत में हैं.

पुलिस ने बताया पूरा मामला

घटना के बारे में सुलतानगंज थाना सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि एक लड़की से छेड़खानी को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई हुआ. इसी को लेकर जैक्सन हॉस्टल के छात्र और बाहर के छात्रों के बीच मारपीट हुई. इसके बाद सीवी रमन हॉस्टल में बमबाजी और गोलीबारी हुई. मौके से जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पूरे मामले की जांच चल रही है.

Also Read: बिहार के यंग साइंटिस्ट श्रेयस ने थाईलैंड में लहराया तिरंगा, इनके नाम से स्पेस में घूम रहे Asteroids, खूब हो रही वाहवाही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >