पटना में 24 घंटे से लापता बच्चे का शव नाले से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Patna News: पटना में एक 4 वर्षीय बच्चे का शेखपुरा पिपरा में नाले से संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मृत बच्चे की पहचान 4 वर्षीय हेनरी कुमार के रूप में की गई है.

Patna News: पटना में एक 4 वर्षीय बच्चे का शेखपुरा पिपरा में नाले से संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मृत बच्चे की पहचान 4 वर्षीय हेनरी कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

पिता की पहले ही हो चुकी है मृत्यु

बता दें कि बच्चे के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है. परिवार रामकृष्ण नगर थाना इलाके में रहता है. मृत बच्चे के चाचा प्रभात कुमार ने बताया कि बीते शनिवार के दिन घर में ही अपनी दादी से नहाने जाने बोलकर घर के नीचे गया. कुछ देर बीत जाने के बाद वह ऊपर जब नहीं आया तो परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की गई. शनिवार के दिन काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला तब मेरे मोबाइल पर एक ऑटो चालक के द्वारा सूचना दिया गया कि रामकृष्ण नगर इलाके के पीएनबी बैंक के पास आपका बच्चा मिला है.

Also Read: सहरसा में गिरी जर्जर मकान की दीवार, तीन भाई-बहन दबे, एक मासूम की मौत

नाले के पानी में तैरता हुआ शव बरामद

जिसकी सूचना पर वहां पहुंचा तो बच्चा वहां नहीं मिला इसके बाद हमलोगों ने रामकृष्ण नगर थाना पहुंच बच्चे का लापता होने की लिखित शिकायत दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन के बाद रविवार के अहले सुबह पानी में तैरता शव बरामद हुआ है. मृत बच्चे के चाचा ने आशंका जताई है कि किसी ने हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है. वही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >