Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा) बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 स्थित सहवाजपुर-पाण्डेयचक तीनमुहानी पर लगा सार्वजनिक प्याऊ पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है. बताया जा रहा है कि प्याऊ का मोटर खराब हो जाने के कारण यहां पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है.
राहगीरों और स्थानीय लोगों को हो रही भारी परेशानी
भीषण गर्मी के बीच इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि पानी की सुविधा बंद होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
शिकायत के बावजूद अब तक नहीं हुआ सुधार कार्य
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इसकी सूचना नगर परिषद और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
लोगों ने जल्द मरम्मत कर प्याऊ चालू करने की मांग की
ग्रामीणों और राहगीरों ने नगर परिषद प्रशासन से जल्द से जल्द मोटर ठीक कर प्याऊ को दोबारा चालू कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके.
ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी
